नसिराबाद नगर परिषद चुनावों में जनादेश की पुष्टि, असलम तनवीर और अधिवक्ता इक़बाल शेख का सम्मान





जलगांव :(अकिल ख़ान ब्यावली)

नसिराबाद नगर परिषद के हालिया आम चुनावों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि अब मतदाता पूरी तरह सजग और जागरूक हो चुके हैं। जनता अब केवल दलगत पहचान के आधार पर नहीं, बल्कि उम्मीदवारों के कार्य, विचारधारा और जनसरोकारों को ध्यान में रखते हुए अपना जनादेश दे रही है

इन चुनावों में शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के प्रत्याशी, वरिष्ठ साहित्यकार एवं राजनीतिक-सामाजिक व्यक्तित्व असलम तनवीर तथा निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव मैदान में उतरे युवा राजनीतिक नेता अधिवक्ता इक़बाल शेख इब्राहीम ने उल्लेखनीय सफलता प्राप्त कर जनता के विश्वास पर अपनी मुहर अंकित की है।

इस ऐतिहासिक चुनावी सफलता के उपलक्ष्य में शिफ़ा-ए-रज़ा क्लिनिक के तत्वावधान में एक विशेष अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में दोनों निर्वाचित प्रतिनिधियों को पुष्पगुच्छ एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार अकिल ख़ान ब्यावली, डॉ. फ़िरदौस नदीम, मोइन इक़बाल (फ़ार्मासिस्ट), मोहम्मद ख़िज़्र ख़ान, आसिम ख़ान सहित राजनीतिक, सामाजिक एवं बौद्धिक क्षेत्र की अनेक प्रतिष्ठित हस्तियां उपस्थित रहीं।

समारोह को संबोधित करते हुए असलम तनवीर और अधिवक्ता इक़बाल शेख ने कहा कि नासिराबाद की जनता ने जिस विश्वास, परिपक्वता और राजनीतिक चेतना के साथ उन्हें चुना है, वे उस जनादेश को ठोस, पारदर्शी और जनहितकारी कार्यों के माध्यम से सार्थक रूप देंगे

उन्होंने कहा कि नागरिक समस्याओं का समाधान, मूलभूत सुविधाओं का विस्तार, स्वच्छ एवं जवाबदेह प्रशासन तथा विकासात्मक योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगादोनों प्रतिनिधियों ने यह भी दोहराया कि उनकी राजनीति का केंद्र सत्ता नहीं, बल्कि सार्वजनिक सेवा, उत्तरदायित्व और स्थानीय विकास है। नगर परिषद में वे बिना किसी भेदभाव के जनहित को सर्वोपरि रखते हुए सशक्त और सकारात्मक लोकतांत्रिक भूमिका निभाएंगे, ताकि नासिराबाद को समग्र विकास की दिशा में अग्रसर किया जा सके कार्यक्रम के अंत में मोहम्मद ख़िज़्र ख़ान ने उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों एवं नागरिकों का आभार व्यक्त किया

Post a Comment

0 Comments