जलगांव:(शाह एजाज़ गुलाब)
स्वराज शक्ती सेना की राष्ट्रीय अध्यक्ष करुणाताई मुंडे आज जलगांव दौरे पर रही उनके आगमन पर अजंठा रेस्ट हाउस में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें उन्होंने संगठनात्मक विस्तार के तहत एक महत्वपूर्ण नियुक्ति की घोषणा की बैठक में करुणाताई मुंडे के साथ राधे बाबा, भिकन सोनवणे, बाविस्कर जी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान करुणाताई मुंडे ने राधे बाबा को स्वराज शक्ती सेना के युवा जलगांव जिला अध्यक्ष के पद की जिम्मेदारी सौंपी
बैठक में युवा मोर्चा और महिला मोर्चा के पदाधिकारी भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इस दौरान पार्टी के आगामी कार्यक्रमों और रणनीतियों पर चर्चा हुई। महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष कोमल ताई ने संगठन को और मजबूत बनाने के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए
पार्टी सूत्रों के अनुसार आने वाले महानगरपालिका चुनाव को ध्यान में रखते हुए जलगांव शहर के वाघ नगर क्षेत्र से राधे बाबा को चुनाव मैदान में उतारने का निर्णय लिया गया है स्वराज शक्ती सेना महाराष्ट्र प्रदेश नेतृत्व का कहना है कि यह निर्णय संगठन विस्तार और चुनावी रणनीति का अहम हिस्सा है
0 Comments