शहर के बलिरामपेठ के मशहूर डॉक्टर लापता, पुलिस मे शिकायत दर्ज






शहर के बलिरामपेठ के मशहूर डॉक्टर लापता, पुलिस मे शिकायत दर्ज

                                           जलगांव:(शाह एजाज़ गुलाब)
                                              Sach crime news
                                              ------------------------------


शहर के बलिराम पेठ इलाके के मशहुर होम्योपैथी डॉक्टर सुरेश बागुल चार अप्रैल को घानेकर चौक से लापता हो गए है इस संबंध में जलगांव शहर पोलिस थाने मे शिकायत की गयी है

   बलिरामपेठ इलाके के मशहूर होम्योपैथी डॉक्टर सुरेश कडू बागुल उम्र 76 वर्ष मंगलवार 4 अप्रैल को शाम4 बजे के करीब अस्पताल के कंपाउंडर रोहित सुरेश चौधरी के साथ मरीज को देखने गए थे. मरीज को देखने के बाद डॉ. सुरेश बागुल ऑटो रिक्शे से घानेकर चौक उतरे और कंपाउंडर से कहा कि मुझे काम है मै बाद में आता हू देर रात तक भी जब वह घर नही लौटे तो परिजनो ने इधर-उधर तलाश की मगर उनका पता नही चला 

   इंद्रजीत सुरेश बागुल की शिकायत पर बुधवार को शहर पोलिस थाने मे शिकायत अमलदार ललित भदाने द्वारा दर्ज की गई है और जांच रवींद्र सोनार  कर रहे है

Post a Comment

0 Comments