बड़ा हादसा पुणे-मुंबई हाईवे पर बस घाट में जा गिरी 12 लोगों की मौत हो गई

बड़ा हादसा   पुणे-मुंबई हाईवे पर बस घाट में जा गिरी        12 लोगों की मौत हो गई

         
                                                    Sach crime news
                                                     प्रतिनिधी एजाज शहा
                                                    ---------------------------

*बड़ा हादसा   पुणे-मुंबई हाईवे पर बस घाट में जा गिरी        12 लोगों की मौत हो गई*

   पुणे:(प्रतिनिधी) पुराने पुणे-मुंबई हाईवे पर एक प्राइवेट बस भीषण हादसे का शिकार हो गई. शुरुआती जानकारी यह है कि इस हादसे में 12 लोगों की मौत हुई है और 25 से अधिक लोग घायल हुए हैं.
 प्राप्त जानकारी के अनुसार बोरघाट में शिंगरोबा मंदिर के पास तड़के करीब चार बजे पुराने पुणे-मुंबई हाईवे पर एक निजी बस खड्डे में गिर गई यह बस नम्बर MH02 ER 8082 पुणे से मुंबई की ओर जा रही थी जानकारी सामने आई है कि इस भयानक हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए. घायल यात्रियों को खपोली नगरपालिका अस्पताल में भर्ती कराया गया है
  इस बस में 6 लड़कियां और 40 लड़के सवार थे. सभी डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर की जयंती के मौके पर झांझ दस्ता ऑर्डर मिलने पर पिंपरी-चिंचवड़ कार्यक्रम के लिये गए थे कार्यक्रम समाप्त होने के बाद रात एक बजे वे मुंबई लौट रहे थे तभी सबके साथ भयानक हादसा पेश आया  रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक सोमनाथ घार्गे ने इस हादसे की जानकारी दी है.




Post a Comment

0 Comments