छेड़खानी करने वाले बदमाशो को समझाने गए युवक पर तलवार से हमला







छेड़खानी करने वाले रोमियो को समझाने पर एक युवक पर तलवार से हमला

                                        जलगांव :(शाह एजाज़ गुलाब)
                                            Sach crime news
                                   🗞️  --------------------------------🗞️



लडकी की छेडछाड की बात को लेकर समझाने गए युवक पर रॉड और तलवार से (जीतू प्रकाश गारुंगे उम्र 39 जाखनीनगर कंजरबाडा) इस युवक पर चाकू से हमला करने की घटना सोमवार शाम सात बजे के करीब जाखनीनगर कंजरबाडा मे हुई घायल का इलाज जिला सरकारी अस्पताल मे चल रहा है
जीतू गारुंगे शामको घर आए तो जाखनीनगर कंजरबाडा

 मोहल्ले के ही कुछ युवक ने सोमवार शाम को लड़की को छेडा इसकी जानकारी लड़की ने जीतू को दी इस बारे में वह उन लफंगो से पूछताछ करने गए तो विजय दय्येकर सनी दय्येकर नीतिन दय्येकर राहुल दय्येकर इन बदमाशो ने जीतू की लोहे की रॉड से पिटाई की पेट मे घुसे मारे तभी एक ने तलवार से पेशानी पे वार कर दिया इसमे जीतू गंभीर रूप से घायल हो गए


 इसकी जानकारी जैसे ही उनके परिजनो को हुई तो वे मौके पर पहुंचे और घायल जीतू को इलाज के लिए जिला सरकारी अस्पताल मे भर्ती कराया 

  इस मामले मे देर रात तक मुकदमा दर्ज करने का काम शुरू था परिजनो की मांग है के  लड़की की छेडखानी के बाद समझाने गए युवक पे बुरी तरह हमला करने वाले गुनाहगारो को सख्त से सख्त सज़ा मिलनी चाहिये ताके ये बदमाश किसी और के साथ ऐसा ना करे

Post a Comment

0 Comments