छात्र,किसान और मज़दूरो के हित के लिए बहुजन संगठनो का जेल भरो आंदोलन

भारत मुक्ती मोर्चा का जेल भरो आंदोलन  
जलगांव :(शाह एजाज़ गुलाब)
शहर मे भारत मुक्ति मोर्चा, राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा, राष्ट्रीय परिवर्तन मोर्चा और बहुजन क्रांति मोर्चा के नेतृत्व मे आज ईवीएम हटाने और अन्य मुद्दों को लेकर तीसरे चरण का जेल भरो आंदोलन किया गया शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद जी.एस. ग्राउंड से रैली निकली जो स्वातंत्र चौक तक पहुंची वही पुलिस ने आंदोलनकारियों को रोकते हुए बड़ी संख्या में गिरफ्तार किया शाला बचाओ, शिक्षा बचाओ ओबीसी की जातिवार जनगणना करो ईवीएम हटाओ देश बचाओ किसानों को एमएसपी लागू करो नई पेंशन योजना रद्द करो जैसे नारों से शहर गूंज उठा इस आंदोलन में महिलाओ सहित सैकड़ों लोगों ने गिरफ्तारी दी पुलिस को भीड़ संभालने के लिए अतिरिक्त गाड़ियों की व्यवस्था करनी पड़ी
आंदोलनकारियों ने २१ सूत्रीय मांग पत्र प्रस्तुत किया जिसमे मुख्य मांगे थी चुनाव ईवीएम की जगह बैलेट पेपर से कराए जाए ओबीसी और अन्य जातियों की जातिवार जनगणना बोधगया महाविहार बौद्धों को सौंपा जाए एससी-एसटी-ओबीसी को पदोन्नति में आरक्षण किसानों को एमएसपी और पुरानी पेंशन योजना लागू की जाए जलगांव जिले से बड़ी संख्या मे नेताओं व कार्यकर्ताओं ने आंदोलन में भाग लिया और इसे सफल बनाया

Post a Comment

0 Comments