चंदन तस्करी की साजिश नाकाम, 6 आरोपी गिरफ्तार, 43 किलो 803 ग्राम चंदन, कार, तीन मोबाइल फोन जब्त: मोहगांव जंगल की घटना, वन विभाग, पुलिस और ग्रामीणों की संयुक्त कार्रवाई

चंदन तस्करी की साजिश नाकाम, 6 आरोपी गिरफ्तार, 43 किलो 803 ग्राम चंदन, कार, तीन मोबाइल फोन जब्त: मोहगांव जंगल की घटना, वन विभाग, पुलिस और ग्रामीणों की संयुक्त कार्रवाई
 प्रतिनिधि, ,अब्दुल कादिर शेख
गिराड: वन विभाग, पुलिस और ग्रामीणों ने मोहगांव के जंगल से चंदन की तस्करी की साजिश को नाकाम कर दिया। नागपुर जिले के बोथली शेत शिवारा में गुरुवार रात छापेमारी कर छह लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक व्यक्ति फरार हो गया। इस दौरान आरोपियों के कब्जे से 1 लाख रुपये कीमत की 43 किलो 803 ग्राम चंदन की लकड़ी, एक कार, तीन मोबाइल फोन, दो आरी और एक कुल्हाड़ी कुल 3.5 लाख रुपये कीमत की जब्त की गाई ।
 गिरफ्तार आरोपियों में शुभम अशोक कंकोजे (उम्र, 25 वर्ष), निवासी डोंगरगांव, पो. काटोल, जिला नागपुर, धर्मेंद्र मारोती कुमेरिया (उम्र, 32 वर्ष) निवासी गोनही, ओमप्रकाश तेजराम गुजवार (उम्र, 31 वर्ष) निवासी गोनही, पो. येरना ताल. काटोल जिला नागपुर, संदीप नरेश राठौड़ (उम्र 38 वर्ष) निवासी जंजोली ताल. मनोडा, जिला-वाशिम, राजेश गुलाबसिंह राजपूत (उम्र 32 वर्ष) निवासी डोंगरगांव ताल. काटोल, जिला नागपुर, मयूर राधेशाम नौकरिया (उम्र 23 वर्ष) निवासी डोंगरगांव ताल. काटोल, जिला नागपुर का नाम है। आरोपी सृजन रमेश मलगाम (उम्र 18 वर्ष) निवासी डोंगरगांव फरार है। इस मामले में भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 26,41,42 के तहत मामला दर्ज किया गया है और आरोपी वन विभाग की हिरासत में है। यह कार्यवाही उप वन संरक्षक हरवीर सिंह, हरीश सरोदे, वन परिक्षेत्र अधिकारी नीलेश गावंडे, वनरक्षक समीर वाघ, जीवन कालबांडे, एस.बी. सेंद्रे, एल.जे. गोहाने, आर.एल. चौकके, के.जी. गुंडप्पा, पी.डी. बेले के मार्गदर्शन में की जा रही है। वनकर्मी अविनाश बावने, ए.एस. दांडेकर, एस.एन. ओर्के, ए.टी. कुम्भारे, एन.एन. दर्वे, ए.एम. अखुद, बी.डब्ल्यू. नागोसे, रोशन कुट्टरमारे, गिराड पुलिस स्टेशन थानेदार विकास गायकवाड के नेतृत्व में जयपाल सूर्यवंशी, दत्ता मोरे, होम गार्ड दिवाकर जम्भुले, हरीश चौरे और उन्हें मोहगांव, अरवी, फरीदपुर, बोथली के नागरिकों का समर्थन प्राप्त था।

Post a Comment

0 Comments