महंगी गाड़ियों के दौर में साइकिल वाले पुलिस अफसर की अलग पहचान

जलगांव:(शाह एजाज़ गुलाब) 
आज के दौर में पुलिस विभाग का नाम आते ही लोगों की नज़रें महंगी गाड़ियों, बड़े-बड़े बंगले और आलीशान जीवनशैली पर टिक जाती है लेकिन इन्ही सबके बीच एक ऐसे पुलिस अधिकारी है जो साधारण जीवन जीते हुए अपनी ड्यूटी को ईमानदारी और निष्ठा से निभा रहे है
जी हाँ  हम बात कर रहे है महाराष्ट्र के जलगांव ज़िले के तहसील चोपड़ा शहर मे कार्यरत पुलिस उपनिरीक्षक राजेंद्र पाटील की पाटील का व्यक्तित्व पुलिस विभाग मे सबसे अलग और प्रेरणादायी है उन्होंने 1987 में अपनी पहली तनख्वाह से एक साइकिल खरीदी थी और आज उपनिरीक्षक बनने के बाद भी वे उसी साइकिल पर ड्यूटी निभाते है शहर की गलियो मे जब राजेंद्र पाटील  अपनी पुरानी साइकिल पर नज़र आते हैं तो लोग उन्हें देखकर ठहर जाते है आम जनता के बीच उन्हें प्यार से "राजू दादा" कहा जाता है
राजेंद्र पाटील साइकिल पर गश्त लगाते हुए नागरिकों से आत्मीयता से बात करते हुए
आज तक उन्होंने कभी भी किसी अवैध धंधे, जुआ, सट्टा या अन्य गलत काम करने वालो से किसी तरह की कोई लालच नहीं की ना ऐसे किसी इंसान से गलत तरीके से रिश्वत ली वे न्यायप्रिय, ईमानदार और सभी के प्रति स्नेहपूर्ण व्यवहार रखने वाले अधिकारी माने जाते है
सिर्फ यही नहीं राजेंद्र पाटील का परिवार भी देशसेवा से जुड़ा है उनका बेटा भारत-पाक सीमा पर सैनिक के रूप में तैनात है जबकि उनकी बेटी उच्च शिक्षित है राजेंद्र पाटील कहते हैं “मेरी असली कमाई जनता का विश्वास और सम्मान है यही मेरे जीवन की सबसे बड़ी पूँजी है”
ऐसे अधिकारी पुलिस विभाग ही नहीं बल्कि पूरे समाज के लिए प्रेरणा हैं चोपड़ा शहर के लोग उन्हें सचमुच खाकी वर्दी मे "देवमानव" मानते

Post a Comment

0 Comments