बार्सीटाकली प्रतिनिधि,
बार्शिटाकली शुक्रवार के दोपहर एक वृद्ध ने विष प्राशन कर आत्माहत्या करने का मामला उजागर हुआ था । जिस में प्राथमिक जांच कर मर्ग दाखिल किया था । जिस के बाद मृतक के बेटे की शिकायत के बाद मामले में नया मोड़ आया है । जिस पर पुलिस ने एक व्यक्ती के खिलाफ भांदवी को धारा 306 के तहत मामला दर्ज किया है । मालुम हो कि शुक्रवार को दोपहर तीन बजे के करीब कान्हेरी सरप के खेत परिसर में प्रकाश ढोंबले निवासी खोलेश्वर अकोला मृत्य अवस्था में दिखाई दिये. मृतक के पास जहरीली बोतलें नज़र आई थी । कयास लगाया गया था कि उन्होने जहर पी कर आत्महत्य की होगी । पुलिस ने शुक्रवार को ही शव का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया था । तभी मृतक के बेटे प्रफुल ढोंबले ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उन के पिता को मानसिक त्रास देकर आत्महत्या करने के लिए उकसाया गया है । शिकायत में बताया गया है कि उन के पिता मृतक प्रकाश ढोंबले यह अकोला के एसीसी में काम करते थे । वही ओमप्रकाश बाजोरिया यह भी अकोला क्रिकेट क्लब (एसीसी ) के सदस्य होने के नाते मृतक ने उन्हे कुछ पैसे उधार दिये थे । बार बार पैसे मांगने पर नही लौटाने पर उन्होंने आत्म हत्या का रास्ता अपनाया । पुलिस ने ओमप्रकाश बाजोरीया के खिलाफ धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आगे की जांच बार्सीटाकली पुलिस निरीक्षक श्री शिरिष खंडारे कर रहे हैं ।
0 Comments