मुख्याधिकारी साहेब नगर पंचायत बारसिटाकाली को मुख्य रास्ता और नाली का अपूर्ण काम शुरु करने की मांग को लेकर दिया गया निवेदन,

मुख्याधिकारी साहेब नगर पंचायत बारसिटाकाली को मुख्य रास्ता और नाली का अपूर्ण काम शुरु करने की मांग को लेकर दिया गया निवेदन,
बार्सिटाकली प्रतिनिधि,
बार्सिटाकली नगर पंचायत वार्ड नं. 9. बुद्ध विहार एवं मस्जिद से पोस्ट ऑफिस तक निकुरुष्ट दर्जे का नाली एवं पेवर ब्लॉक सड़क के काम के संबंध में आप के कार्यालय द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है, यदि अगले सात दिनों में कोई कार्रवाई नहीं की जाती है, तो दिनांक. 02/12/2023 से नगर पंचायत के समक्ष भूख हड़ताल करने की मांग शिवसेना महिला आघाडी उपजिल्हा संघटिता बार्सिटाकली की ओर से दिये गये ज्ञापन में की गई है।
बतादें की इस संबंध में मुख्य अधिकारी बार्सिटाकली पहले भी एक निवेदन दिया गया था। नाली का पानी रास्ते में आने से और पेवर ब्लॉक रोड का अपूर्ण काम भी अधूरा पड़ा है। इससे नागरिकों को काफी परेशानी हो रही है. चूंकि आप के द्वारा इस मामले में अभी तक कोई करेवाही नहीं की गई हैं, इस लिए ठेकेदारों की हिम्मत बढ़ गयी है. आपका कार्यालय इसके प्रति असंवेदनशील प्रतीत होता है तथा प्रशासनिक दृष्टि से यह अत्यंत खेदजनक एवं गंभीर मामला है।
नागरिकों को बुनियादी सुविधाएं प्रदान करना आपके कार्यालय की जिम्मेदारी है, लेकिन आप एक घटिया ठेकेदार का समर्थन करने की कोशिश कर रहे हैं। नागरिकों को होने वाली परेशानी को देखते हुए यदि अगले सात दिनों के अंदर उपरोक्त मामले में कार्रवाई नहीं की गई तथा आंशिक रूप से छोड़े गए सड़क नाली निर्माण अपूर्ण कम को गुणवत्तापूर्ण तरीके से पुनः प्रारंभ नहीं किया गया तो मजबूरन हमें न्याय पाने हेतु मजबूरन दि,02/12/2023 नगर पंचायत कार्यालय के समक्ष भूख हड़ताल पर बैठना पड़ेगा।
नगर पंचायत इसकी पूर्ण रूप से जिम्मेदार है।इस वक्त शिवसेना महिला आघाडी के उपजिल्हा संघटिका रुक्मणि सोनोने बंड, पुष्पा गवई,अय्याज़ खान,सुरेश इंगले, संतोष इंगले, शिला गवई,शीतल इंगले,अज़हर,समीर,मुताज्जीर शेख मौजूद थे।
इसकी प्रतिलिपी पहेली मा.प्रधान सचिव, नगर रचना विभाग, मंत्रालय, मुंबई,तथा दूसरी प्रत, माननीय. आयुक्त, अमरावती विभाग, अमरावती,तीसरी प्रत, माननीय. कलेक्टर साहेब, अकोला और चौथी प्रत, मा. प्रशासन अधिकारी, नगर रचना विभाग, अकोला,और पाँचवी प्रत, माननीय. पुलिस निरीक्षक, पो,स्टे, बार्सिटाकली को दी गई है।
इसि तरह की जाहिरात व बातमी के लिए हम से सम्पर्क करें,

Post a Comment

0 Comments