के.के.उर्दू गर्ल्स हाई स्कूल एवं जूनियर कॉलेज मे मनाया गया "अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस"
जलगांव:(शाह एजाज़ गुलाब)
अंजुम खिदमते खल्क संचालित 21 जून 2024 को उर्दू गर्ल्स हाई स्कूल और डॉ शाहीन काजी जूनियर कॉलेज मे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया इस अवसर पर प्रधाध्यापिका तनवीर जहां शेख ने योग दिवस का परिचय दिया तथा शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए योग किस प्रकार उपयोगी है इसकी
जानकारी दी इस अवसर पर 414 छात्राएं एवं 21 शिक्षक एवं गैर शिक्षक कर्मचारी उपस्थित थे शिक्षिका असमा शेख ने छात्राओ को योग ताड़ आसन, कटि चक्रासन, गर्दन के योग और अन्य आसनों से परिचित कराया सफलता के लिए शिक्षिका शकीला शेख,जमीला खान, नाजिया शेख, नसरीन कादरी, समीना शेख और रिजवाना सैयद ने कड़ी मेहनत की
0 Comments