के.के. उर्दू गर्ल्स हाईस्कूल और जूनियर कॉलेज ने मनाया "स्कूल प्रवेश उत्सव"
जलगांव: (शाह एज़ाज़ गुलाब
अंजुमन ए खिदमत ए खल्क संचलित के.के.उर्दू गर्ल्स हाई स्कूल और डॉ.शाहीन काजी जूनियर कॉलेज मे स्कूल प्रवेश उत्सव का आयोजन किया जिसके अध्यक्ष संस्था के उपाध्यक्ष अल्हाज मजीद जकेरिया थे , हाजी यूसुफ, पार्षद सुन्ना बी और प्रिंसिपल तनवीर जहां शेख भी इस अवसर पर उपस्थित थे.अपने अध्यक्षीय भाषण मे अल्हाज मजीद जकेरिया ने उपस्थित विद्यार्थियों को बताया कि समाज के कल्याण के लिए शिक्षा प्राप्त करना कितना जरूरी है तथा अपने घर एवं आस-पड़ोस मे शिक्षा के प्रती जागरूकता पैदा करे प्राचार्या तनवीर जहां शेख ने बताया शिक्षा एक खुशबू की तरह है समाज मे ज्ञान का प्रसार आप कैसे कर सकते है जरूर करे.
आठवी कक्षा के छात्रो को महाराष्ट्र सरकार द्वारा प्रदान की गई मुफ्त स्कूल पाठ्यपुस्तकें वितरित की गईं और छात्रो को नए शैक्षणिक वर्ष के लिए फूलो का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम की सफलता के लिए ज़ाकिर शाह, मुश्ताक बहेश्ती तबरेज़ शेख ने कड़ी मेहनत की संचालन मजहरुद्दीन शेख ने किया आभार प्रकट जाकिर शाह ने किया
0 Comments