अकोला के उरळ.बु ग्रामीण क्षेत्र में 31 दिसंबर 2023 की रात करीब 2:00 बजे पैट्रोलिंग कर रहे पुलिस कर्मियों ने दो बाईक चल चार लोगो को देखा उन्हे शक के आधार पर रोका तो उन बदमाशों ने हवा में फायरिंग की वह तो गनीमत रही की फायरिंग हवा में की वरना पोलिस कर्मियों को जान से हाथ धोने पड़ते थे,बदमाश फायरिंग कर भागने में कामयाब हो गए, जिससे परिसर में हड़कंप मच गया, जिसमें पुलिसकर्मी दिनकर इंगले और ड्राइवर श्री मुंडे बाल बाल बचे. पुलिस कर्मियों पर फायरिंग करने वाले चार मोटरसाइकिल सवार बदमाश फरार होने में कामयाब हो गए. पोलिस ने अज्ञात व्यक्तियों पर धारा,353/325 के तहेत मामला दर्ज किया हैं,
इस तरह पुलिस कर्मियों पर ही फायरिंग करने वाले बदमाशों की गहराई से छानबीन की जा रही है. फायरिंग करने की कोई वजह अब तक सामने नहीं आ पाई है. परिसर में इस तरह पुलिस कर्मियों पर फायरिंग हुई है तो आम नागरिकों की जिंदगियों को कितना खतरा हो सकता है ,ऐसी चर्चाएं जोरों पर है.आगे की कार्यवाही पुलिस कर रही है.
0 Comments