आज दी,6/12/2023 को आसमान में पूरे चार दिन दिखाई देगा अंतर राष्ट्रीय स्पेस स्टेशन,
अकोला,आज ६ से ९ दिसंबर तक चार दिनों के दौरान शाम के वक्त अमरावती सहित अकोला, वाशिम व बुलढाणा जिले से खुले आसमान से अंतर्राष्ट्रीय स्पेश स्टेशन का अनोखा नजारा खुली आंखों के जरिए देखा जा सकेगा.
बता दे कि फुटबॉल मैदान से करीब डेढ गुना आकार वाला यह स्पेस स्टेशन पृथ्वी से करीब ४०० किमी की उंचाई पर २७५०० किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढता है और पृथ्वी के जिस हिस्से के उपर से होकर यह स्पेस स्टेशन होकर गुजरता है. उस हिस्से में रहनेवाले लोगों को यह तेजी से घुमते हुए तारे की तरह दिखाई देता है. स्थान, समय व दिशा के आधार पर स्पेस स्टेशन का दिखाई देना निर्भर करता है. वहीं आगामी ६ से ९ दिसंबर तक यह स्पेस स्टेशन अमरावती संभाग के ४ जिलों के आसमान में दिखाई देगा.
इस संदर्भ में मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार ६ दिसंबर की रात ७.०३ बजे यह स्पेस स्टेशन वायव्य से पूर्व दिशा की ओर जाता दिखाई देता देगा. वहीं गुरूवार ७ दिसंबर को शाम ६.१२ बजे से ६.१८ बजे के दौरान उत्तर से पूर्व की ओर जाता दिखाई देगा. साथ ही शुक्रवार ८ दिसंबर को शाम ७ बजे पश्चिमी आकाश में दक्षिणी दिशा की ओर तथा शनिवार ९ दिसंबर की शाम ६.११ बजे वायव्य से आग्नेय दिशा की ओर से जाता हुआ ६ मिनिट तक दिखाई देगा.अएसी जानकारी निकल कर सामने आई है,
0 Comments