प्रतिभा ताई शिंदे को महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया

प्रतिभा ताई शिंदे को महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस का उपाध्यक्ष चुना गया
जलगांव:(शाह एजाज़ गुलाब)

 प्रतिभाताई शिंदे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की एक्टिव नेता है  ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने प्रतिभा शिंदे को महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया 
 प्रतिभाताई लोकसभा चुनाव से पहले दिल्ली में राहुलजी गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुई थीं
 वह राहुलजी गांधी की दोनों भारत जोड़ो यात्राओं में सक्रिय भागीदार थीं इसी तरह लोकसभा चुनावों में उन्होंने मुख्य रूप से खानदेश के नंदुरबार में चुनाव अभियान का प्रबंधन किया और रावेर, जलगांव और धुलिया निर्वाचन क्षेत्रों में महाविकास अघाड़ी के लिए सफलतापूर्वक प्रचार किया और महत्वपूर्ण भूमिका निभाई धुलिया और नंदुरबार से उम्मीदवारों की जीत में उनका योगदान है .
 महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  नाना पटोले की अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी को की गई सिफ़ारिश के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गेजी ने इसे मंजूरी दे दी है और कांग्रेस महासचिव  के.सी वेणुगोपाल ने उन्हें महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस का उपाध्यक्ष नियुक्त कर पत्र दे दिया है.
 आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रतिभा शिंदे को यह पद मिलने से जलगांव जिले में कांग्रेस पार्टी को नई ताकत मिली है और उन्हें हर तरफ से बधाईयां मिल रही हैं.

Post a Comment

0 Comments