जुए के अड्डे पर छापा, अभी तक पुलिस को क्यो नही थी खबर

सावदा मे जुए के अड्डे पर छापा

 सवादा :(शाह एजाज़ गुलाब)
जलगांव ज़िले के तहसील रावेर के गांव सावदा मे शनिवार को पुलिस ने शहर के बस स्टैंड के पीछे जुए के अड्डे पर छापा मारकर नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया.पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की.इनमे संजय चौधरी (50, सावदा), रोहित सन्यास (23सावदा), असलम रशीद तड़वी (42 काजीपुरा, सावदा), सुनीत चौधरी (43सावदा), अशोक खुर्दे ( विवरा) शामिल हैं संदीप कोली (कोचूर), विशाल कोली और बब्लू कसार (पूर्णब नाम पता नहीं, सावदा) और इमरान शेख उर्फ ​​इम्मो (बड़ा अखाड़ा, सावदा) इनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है 11250 नकद, चार मोटरसाइकिल और चार मोबाइल कुल मिलाकर लगभग 2 लाख 12 हजार 700 रुपये जब्त किये गये है.
खबरों तथा विज्ञापन के लिए संपर्क करे 
मुख्य संपादक रशीद शेख 8484819485
शाह एजाज़ 7385612883

Post a Comment

0 Comments