बाइक चोर गिरफ्तार संदिग्ध के पास से तीन बाइक बरामद हुए

दोपहिया वाहन चोर गिरफ्तार, तीन बाइक बरामद

जलगांव:(एजाज़ गुलाब शाह )
 स्थानीय अपराध शाखा की टीम ने जलगांव तालुका के रिधुर गांव से एक दोपहिया वाहन चोर को गिरफ्तार किया है उसके पास से चोरी की तीन बाइक बरामद की गई है  संदिग्ध को आगे की कार्रवाई के लिए अमलनेर पुलिस को सौंप दिया गया है  आकाश विठ्ठल  कोळी उम्र-24, निवासी रिधुर ता.जि. जलगांव गिरफ्तार दोपहिया वाहन चोर का नाम है.
  इस बारे मे अधिक जानकारी यह है कि अमलनेर पुलिस स्टेशन मे दोपहिया वाहन चोरी के तीन मामले दर्ज किए गए है. इस अपराध मे आरोपी फरार था. इसी बीच जलगांव स्थानीय अपराध शाखा के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक किसन नजन पाटिल को गोपनीय सूचना मिली कि पुणे का संदिग्ध आरोपी जलगांव तालुका के रिधुर गांव मे है इसके अनुसार उन्होंने टीम को कार्रवाई के निर्देश दिए स्थानीय अपराध शाखा की टीम के पो.हे.को.जितेंद्र पाटिल, नितिन बाविस्कर, बबन पाटिल, ड्राइवर भरत पाटिल, प्रमोद ठाकुर ने संदिग्ध आरोपी आकाश विट्ठल कोली उम्र-24, निवासी रिधुर ता.ज़ी.जलगांव के खिलाफ कार्रवाई कर शुक्रवार 12 अप्रैल को दोपहर 12 बजे गिरफ्तार किया गया उसके पास से चोरी की तीन बाइक बरामद की गई है  संदिग्ध को आगे की कार्रवाई के लिए अमलनेर पुलिस को सौंप दिया गया है

Post a Comment

0 Comments