मशहूर गजल गायक पंकज उधास कर गए चाहने वालो को ऊदास

मुंबई:
मशहूर गजल गायक पंकज उधास का आज निधन हो गया। वह कई दिनों से बीमार थे. वह 72 वर्ष के थे. उनका जन्म 17 मई 1951 को जेतपुर, गुजरात में हुआ था
 पंकज उधास के पीआर ने कहा कि 26 फरवरी को सुबह 11 बजे ब्रीच कैंडी अस्पताल में उनका निधन हो गया वह कई दिनों से बीमार थे.
 पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत ठीक नहीं थी. उनके निधन से संगीत जगत मे शोक छा गया है. पंकज उधास उनकी ग़ज़ल गायकी के लिए हर घर तक पहुंचे
उन्होंने अपनी गजल चिट्ठी आई है से अपने फैंस के दिलो पर राज किया. उनके लोकप्रिय गाने थोड़ी थोड़ी पिया करो,चांदी जैसा रंग है तेरा, ना कजरे की धार जैसे एक से बढ़कर एक गजल और गीत है.  2006 मे उन्हे पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया 1980 मे उनके एल्बम आहट ने उन्हे सफलता के शिखर पर पहुंचा दिया
 पंकज जैसे गजल गायक के चले जाने से फैंस काफी दुखी है. सोशल मीडिया पर फैंस उन्हे अंतिम श्रद्धांजलि दे रहे है

Post a Comment

0 Comments