रिटायर्ड प्रिंसिपल जमात ए इस्लामी हिन्द जिलाध्यक्ष मुश्ताक मिर्ज़ा इनका निधन
======================
जलगांव:(एजाज़ गुलाब शाह)
शहर के शनिपेठ काटियाफाइल इलाके के निवासी मिल्लत हाई स्कूल मेहरून के पूर्व प्रिंसिपल और जमात-ए-इस्लामी हिंद के जिला अध्यक्ष 62 वर्षीय मुश्ताक सर मिर्जा का सोमवार 13 जनवरी 2025
सोमवार को पुणे के अस्पताल मे 11 बजे के करीब दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया मुश्ताक मिर्ज़ा सर के परिवार में 4 भाई, 2 बहनें, मां, पत्नी, 2 बेटियां, 1 बेटा, बहू, दामाद और पोते-पोतियां हैं। वह सामाजिक कार्यकर्ता अशफाक मिर्जा के भाई थे उनको 14 जनवरी 2025 को जलगांव के ईदगाह बड़ा कब्रिस्तान मे 10:30 बजे सुपुर्द ए खाक किया गया
0 Comments