जलगांव:(शाह एजाज़ गुलाब)
 प्रेस फोटोग्राफर्स एसोसिएशन के कैलेंडर का विमोचन आज जैन उद्योग समूह के अध्यक्ष अशोक जैन द्वारा किया गया
     प्रेस फोटोग्राफर्स एसोसिएशन अपना रजत जयंती वर्ष मना रहा है इस अवसर पर जलगांव गणेशोत्सव 2025 कैलेंडर तैयार किया गया है इसका विमोचन  अशोक जैन ने किया इस अवसर पर प्रेस फोटोग्राफर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष शब्बीर सैय्यद भी मौजूद थे
 उपाध्यक्ष सतीश जगताप, सचिव वैभव धर्माधिकारी, कोषाध्यक्ष जयंत चौधरी, सभासद दिलीप कोली उपस्थित थे
     इस अवसर पर प्रेस फोटोग्राफर एसोसिएशन के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित किये जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी गई