राहुल की सांसदी रदद् के खिलाफ रास्ता रोका
भुसावल राहुल गांधी की सांसदी रदद् के खिलाफ शुक्रवार कोयूथ कांग्रेस ने रास्ता रोका विरोध प्रदर्शन किया।महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष जिलाध्यक्ष देवेंद्र मराठे के नेतृत्व में रास्ता रोको धरना प्रदर्शन किया गया. इस दौरान कांग्रेसियों ने मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.
फैजपुर यावल मार्ग पर विरोध प्रदर्शन कर सडक पर धरना दिया गया । इस अवसर पर
मराठे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उद्योगपति अदानी के बीच क्या संबंध है।बीस हजार करोड़ रुपए उद्योगपति अदानी कज कंपनी में कैसे आए,राहुल गांधी ने इन मुद्दों को संसद में उठा कर मोदी सरकार को घेरने की कोशिश कर रहे थे।लेकिन उससे पहले ही मोदी सरकार ने राहुल गांधी की सांसदी रद्द करते हुए राहुल गांधी के बढ़ते प्रभाव से मोदी सरकार डर राहुल से डर कर दमन कर रही है।उन्होंने चेतावनी दी कि जिले में यूथ कांग्रेस का हर पदाधिकारी राहुल गांधी की आवाज बनकर सड़कों और गलियों में विरोध प्रदर्शन करेगा।
इस अवसर पर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र मराठे, महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह पाटिल, प्रशांत ओगले, धनंजय चौधरी, संगीत पटेल, डॉ. शोएब पटेल, इमरान खान, भूपेंद्र जाधव, मुनव्वर खान, आनंद पुरोहित, महेश पाटिल आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
0 Comments