पेट्रोल पंप डकैती

 पेट्रोल पंप डकैती का खुलासा दो गिरफ्तार



अमलनेर पुलिस ने डांगर स्थित पेट्रोल पंप पर पिस्टल दिखाकर तीन लोगों से लूट करने वाली गैंग का पर्दाफाश किया है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान रईस शेख उस्मान (40) और आरिफ अहमद शेख (35, निवासी अलंद, जिला संभाजीनगर) के रूप में हुई है।

 जानकारी मिली है कि  पांडुरंग पेट्रोल पंप पर 24  मार्च की मध्य रात्रि एक व्यक्ति ने पिस्टल दिखाकर पंप के कर्मचारी व पेट्रोल भरवाने आये एक व्यक्ति से 36 हजार रुपये लूट लिये थे.  पुलिस ने उसके सफेद जूते से उसका पता लगाया।  ।  न्यायाधीश  स्वाति जोधले ने आरोपी को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेजा है। संदिग्धों को पुलिस इंस्पेक्टर विजय शिंदे, रवि पाटिल, दीपक माली, सब-इंस्पेक्टर विकास शिरोले और योगेश महाजन ने धर दबोचा हैं।

Post a Comment

0 Comments