शिक्षा विशेषज्ञ अब्दुल करीम सालार को सम्मानित किया गया
जलगांव :(एजाज़ गुलाब शाह)
जलगांव शहर के पूर्व उप महापौर और शिक्षा विशेषज्ञ जिन्होंने अल्पसंख्यांक समुदाय की शैक्षिक प्रगति के लिए अपने जीवन मे अहेम रोल अदा किया इकरा एजुकेशनल इंस्टीट्यूट के संस्थापक अध्यक्ष अलफैज़ फौंऊडेशन के संस्थापक अब्दुल करीम सालार को हाल ही मे "जियो और जीने दो सोलापुर द्वारा राज्य स्तर पे जीवन गौरव 2024 का पुरस्कार दिया ये खानदेश जलगांव के लिए बहुत बड़ी बात है
इकरा एजुकेशन सोसाइटी की कई सारे स्कूल और कॉलेजेस है इसी बात को ध्यान में रख कर खानदेश उर्दू कौंसिल जलगांव ने भी शनिवार शाम को उन्हे शॉल, एक स्मृति चिन्ह और फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष अकील खान ब्यावली, सचिव सईद पटेल, संचार प्रमुख नौशाद हामिद, प्रो. मुश्ताक बहेश्ती, प्रो जिया बागबान, पत्रकार एजाज गुलाब शाह, फहीम पटेल, आसिम खान आदि मौजूद थे.
0 Comments