बुजुर्ग लोगों को ठगने और लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश
25,000 रुपये की नकदी के साथ रिक्शा जब्त:एमआईडीसी पुलिस की कार्रवाई
जलगांव:(शाह एजाज़ गुलाब) शहर की एमआईडीसी पुलिस ने एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो बुजुर्ग नागरिकों को रिक्शा में बैठाकर लूटता था इस कार्रवाई में पुलिस ने 25,000 रुपये नकद और चोरी के लिए इस्तेमाल की गई रिक्शा जब्त किया है
जानकारी इस प्रकार है 29 मार्च 2025 को शिकायतकर्ता शेख फिरोज शेख शादुल्ला (उम्र 50, निवासी नांदुरा ज़िला बुलढाणा) जलगांव के अजंता चौफुली पे नांदुरा जाने के लिए गाड़ी का इंतजार कर रहे थे उनके पास प्लास्टिक बैग में 25,000 रुपये नकद थे इसी दौरान एक रिक्शा चालक ने उनसे कहा कि वह खामगांव जा रहा है और उन्हें रिक्शा में बैठने को कहा कुछ दूर जाने के बाद पीछे बैठे यात्रियों ने शिकायतकर्ता से कहा कि बैठने के लिए जगह नहीं है और उसे उतर जाने को कहा इस दौरान जब शिकायतकर्ता ने अपना बैग देखा तो पाया कि बैग कटा हुआ था और उसमें रखी नकदी गायब थी वह तुरंत पुलिस के पास गया और शिकायत दर्ज कराई
जलगांव शहर में बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक महेश्वर रेड्डी ने 'नेत्रम' परियोजना शुरू की है इसके तहत शहर के महत्वपूर्ण स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और उन्हें पुलिस नियंत्रण कक्ष से जोड़ा गया है अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक नखाते और उपविभागीय पुलिस अधिकारी संदीप गावित के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक संदीप पाटिल ने अपराध को सुलझाने के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच करने का निर्देश दिया
जब एमआईडीसी पुलिस स्टेशन की अपराध जांच टीम के पुलिस उपनिरीक्षक राहुल तायडे, चंद्रकांत धनके और उनके सहयोगियों ने नेतरम परियोजना के सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो उन्हें संदिग्ध रिक्शा मिला पुलिस ने वसीम कय्यूम खटीक (निवासी मास्टर कॉलोनी, जलगांव) को हिरासत में लिया पूछताछ के दौरान उसने तौसिफ खान सत्तार खान (निवासी रामनगर, मेहरुन जलगांव) और एक नाबालिग साथी के साथ मिलकर अपराध करने की कबूकी दी तौसीफ खान एक सजायाफ्ता अपराधी है और उसके खिलाफ गंभीर चोरी सहित तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं
गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को भागने का मौका दिए बिना गिरफ्तार कर लिया उनसे शिकायतकर्ता के 25,000 रुपये और अपराध में प्रयुक्त बजाज कंपनी का रिक्शा (एमएच19-सीडब्ल्यू-5250) जब्त कर लिया गया है
पुलिस की नागरिकों से अपील: यह सफल ऑपरेशन नेत्रम परियोजना के कारण संभव हो सका पुलिस ने नागरिकों से जलगांव शहर को सुरक्षित बनाने के लिए अपने क्षेत्रों में सीसीटीवी लगाकर नेतरम परियोजना में सहयोग करने की अपील की है
0 Comments