प्रेस नोट
(जीएनआरएफ) गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन द्वारा जलगांव और भुसावल में रमजान राशन पैक का वितरण
जलगांव:(शाह एजाज़ गुलाब)
दावतेइस्लामी इंडिया की कल्याण शाखा गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन (जीएनआरएफ) ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों को निभाते हुए इस वर्ष भी जलगांव ज़िले में रमजान राशन पैक वितरण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया। इस शुभ महीने में, कई लोगों ने जरूरतमंदों की मदद करने के इस नेक काम में अपना योगदान दिया, जिससे बड़ी संख्या में परिवारों को लाभ हुआ यह कार्यक्रम संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी-2) यानी जीरो हंगर और एसडीजी-1 यानी नो पॉवर्टी के तहत लोगों को भूख और गरीबी से मुक्त कराने की दिशा में एक कदम है।
इस कार्यक्रम के तहत जलगांव भुसावल में 100 से अधिक परिवारों को राशन किट वितरित किए गए। प्रत्येक राशन किट में दैनिक आवश्यक खाद्य सामग्री होती है, जो पूरे रमजान के दौरान परिवार के लिए पर्याप्त होगी। इनमें चावल, आटा, दालें, चीनी, चाय, खजूर, मसाले और अन्य जरूरी चीजें शामिल थीं।
दावते इस्लामी हिंद के जिला अध्यक्ष जुबेर अत्तारी ने
इस आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी दानदाताओं, स्वयंसेवकों और सहयोगियों को हार्दिक धन्यवाद दिया
और कहा कि हमारी संस्था इसी प्रकार से मानवता की सेवा करती रहेगी और भविष्य में भी ऐसे नेक कार्य करने का हमारा संकल्प है हम सभी से प्रार्थना और सहयोग का अनुरोध करते हैं ताकि हम भविष्य में और अधिक जरूरतमंद लोगों की मदद कर सकें।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जीएनआरएफ के जिला अध्यक्ष रफीक रोशन कादरी,
जलगांव शहर अध्यक्ष वसीम अत्तारी ,साबिर मनियर, यूसुफ़ खान, अज़हर कादरी, मौलाना ज़ुल्फ़िकार मिस्बाही, शोएब अत्तारी, हाफ़िज़ कासिम,हाजी तनवीर,फरीद शेख, जहांगीर शेख ने कड़ी मेहनत की
0 Comments