मेहरून एरिया मे प्रचार के लिए आए राजू मामा भोले का नागरिको ने किया स्वागत

जलगांव:(शाह एजाज़ गुलाब)
विधानसभा क्षेत्र के लिए महायुति के उम्मीदवार  राजुमामा भोले ने शुक्रवार सुबह मेहरुन इलाके में एक भव्य अभियान रैली की शिवाजी महाराज चौक पर नागरिको ने फोनपे फूलों की बरसात की

 विधायक राजुमामा भोले ने आज इच्छादेवी चौक स्थित इच्छादेवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर और देवी के दर्शन कर अभियान के पहले चरण की शुरुआत की.  वहां से रैली डॉ.बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा को नमन करने के बाद पंचशील नगर, गुरुद्वारा क्षेत्र, गवलीवाड़ा क्षेत्र, गुलाब बाबा कॉलोनी, भीलवाड़ा, कुंभारवाड़ा, जय जवान चौक, अक्सा नगर, दत्तनगर होते हुए रामनगर क्षेत्र में संपन्न हुई  तांबापुरा इलाके के हजरत बिलाल चौक में ट्रस्ट के पदाधिकारियों और सदस्यों ने विधायक राजुमामा भोले को फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया.
इसके अलावा मेहरून गांव मे देवता श्री विट्ठल मंदिर, भवानी माता मंदिर सहित महादेव मंदिर में जीत के लिए पूजा-अर्चना की गई  इलाके के गोपीनाथराव मुंडे चौक में महिला आईं. राजुमामा भोले को मनाने के लिए उमड़ी भीड़ इस अवसर पर महिलाओं ने विधायक राजुमामा भोले को आशीर्वाद देते हुए कहा कि 23 तारीख के बाद मेहरून में मंत्री बनकर आना मुंडे चौक स्थित  साईंबाबा मंदिर में नागरिको ने शॉल और नारेल देकर उनका सत्कार किया

Post a Comment

0 Comments